Home रायगढ़ न्यूज बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के 16 कर्मचारियों ने ई-श्रम और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में कराया पंजीयन

बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के 16 कर्मचारियों ने ई-श्रम और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में कराया पंजीयन

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। श्रम विभाग द्वारा बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल परिसर में ई-श्रम पंजीयन एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना संबंधी विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान अस्पताल के 16 कर्मचारियों ने योजनाओं के अंतर्गत अपना पंजीयन कर लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की।

                     शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक विशिष्ट पहचान संख्या (UAN) प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होती है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक स्वैच्छिक एवं अंशदायी पेंशन योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिकों द्वारा निर्धारित मासिक अंशदान जमा करने पर 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात ₹3000 प्रति माह की न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन प्रदान की जाती है। केंद्र सरकार द्वारा भी समान अंशदान किया जाता है।

श्रम विभाग ने अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा अपील की कि अधिक से अधिक पात्र श्रमिक इन योजनाओं में पंजीयन कर सामाजिक सुरक्षा का लाभ उठाएं। विभाग द्वारा अन्य संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में भी नियमित शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योजनाओं का व्यापक प्रचार व प्रसार हो सके और अधिकाधिक श्रमिक लाभान्वित हो सकें।

You may also like