Home राजनीतिक केजी कॉलेज की पिछड़ा वर्ग छात्राओं के लिए बने सरकारी छात्रावास

केजी कॉलेज की पिछड़ा वर्ग छात्राओं के लिए बने सरकारी छात्रावास

by SUNIL NAMDEO

कोलता समाज ने मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री से की मांग

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गत दिवस रायगढ़ आगमन के दौरान सर्किट हाउस में सभी समाज के प्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट और रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रतिनिधियों ने भी सीएम से भेंट किया। इस दौरान वित्तमंत्री ओपी चौधरी भी उपस्थित रहे।
      छत्तीसगढ़ कोलता समाज के जिला अध्यक्ष ललित साहा ने डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत अन्य पिछड़ा वर्ग छात्राओं के लिए शासकीय छात्रावास की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने उचित समझकर आश्वासन दिया है।

भेंट मुलाकात में ललित साहा के साथ छत्तीसगढ़ कोलता समाज के विलिस गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), कार्तिकेश्वर भोई (कोषाध्यक्ष), सफेद गुप्ता व अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

You may also like