Home रायगढ़ न्यूज माता और पिता हैं बच्चों के प्रत्यक्ष देवी-देवता : जगदेव पटेल

माता और पिता हैं बच्चों के प्रत्यक्ष देवी-देवता : जगदेव पटेल

by SUNIL NAMDEO

लोकमान्य तिलक स्कूल में हुआ मातृ-पितृ पूजन समारोह

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चक्रधर नगर में संचालित संस्था लोकमान्य तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र और छात्राओं के द्वारा मातृ-पितृ पूजन समारोह सम्पन्न हुआ।
              सर्वप्रथम अभिभावकों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने माता-पिता को तिलक, रोली, अक्षत और पुष्प वर्षा कर आरती की। वहीं माता-पिता से विद्यार्थियों ने स्नेह भरा आशीष प्राप्त किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों पर भी तिलक रोली अक्षत और पुष्प वर्षा कर पूजन किया। इस अवसर पर प्रिया कुमारी, आराधना निषाद, अनूप निषाद, आकाश जगवानी, विवेक पटेल, आरूषी पटेल, मोहित अग्रवाल, दिव्यांश पटेल, अनन्या पुजारी, नीलांजना महंत, दिव्यांश साहू, हर्ष जगवानी और वंश देवांगन ने अपने माता-पिता एवं गुरूजनों की पूजा की। इस मौके पर पालकों में योगेश देवांगन, गोविन्द जगवानी, अनिल कुमार पटेल, ज्ञान्ती देवी और प्रमिला, सरोजनी महंत, जानकी साहू की उपस्थिति रही।

प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल ने कहा कि माता और पिता हमारे प्रत्यक्ष देवी-देवता हैं। माता – पिता बच्चों में भारतीय संस्कृति की रक्षा और पोषण करते हैं। विद्यालयों में इस प्रकार के समारोह आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों में माता – पिता के प्रति आदर और सम्मान का भाव जागृत करना एवं उनमें सद्गुण विकसित करना होता है। इस अवसर पर विद्यालय के सुरेश पात्र, राजेश गबेल, काजल त्रिवेदी, हेमलता इजारदार, अनुपा निषाद, आरती यादव, लता साहू, अमर मालिक, नंदकुमार जाना, रजनी साहू, मल्लिका दीवान, नैंसी टोप्पो, राहुल लाम्बट, सुशीला बरेठ और हेमलता वैष्णव उपस्थित रहे।

You may also like