प्रेस क्लब ने विभिन्न क्षेत्र के विभूतियों का किया सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

छाल में हुआ पत्रकार सम्मेलन और उत्कृष्ट कार्य सम्मान समारोह

छाल/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में प्रेस क्लब छाल के तत्वावधान में शनिवार को पत्रकार सम्मेलन एवं उत्कृष्ट कार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सुरवात माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प वर्षा के साथ दीप प्रज्वलित कर अथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों की एकजुटता और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया उपस्थित रहे। सांसद श्री राठिया ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाते हैं। वहीं, विधायक लालजीत सिंह राठिया ने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए पत्रकारों को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताया, साथ ही क्षेत्र के पत्रकारों के लिए सौगात देते हुए भवन निर्माण की घोषणा की। सांसद श्री राठिया ने भी अपने उद्बोधन में भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान करने की बात कही।
        समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी राठिया, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, नितिन सिन्हा, बीडीसी संतराम खूंटे, छाल उप सरपंच अशोक पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पत्रकारों के कार्यों की प्रशंसा की। समारोह के दौरान प्रेस क्लब छाल द्वारा समाज सेवा, शिक्षा,स्वास्थ, खेल जगत के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल काम करने वालों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है।

                 आज के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रजनी राठिया, बीडीसी छाल सन्तरा खुंटे, उपसरपंच छाल अशोक पांडेय, वरिष्ट पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, नितिन सिन्हा बुधराम गोयल, योगेश राठौर, विजय राठौर, रामकृष्ण पाठक, बोध प्रसाद दुबे, नीरज विस्वास व सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शरीक हुए। प्रेस क्लब छाल के अध्यक्ष योगेश राठौर ने आभार प्रकट किया।

You may also like

Leave a Comment