पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा इंतजामात का देखा सच

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में चली मुहिम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर गत 6 फरवरी को जिले के सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों की सुरक्षा जांच का औचक अभियान चलाया गया।

                  थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे उनके क्षेत्र के बैंकों और अन्य ऐसे संस्थान जहां वित्तीय लेन देन होता है, वहां सुरक्षा मानकों की जांच करें। इसमें बैंक में अलार्म सिस्टम लगा है या नहीं, अगर लगा है तो चालू है या नहीं। बैंक में गार्ड है कि नहीं, यदि गार्ड है तो आर्म्स गार्ड है कि नहीं। यदि आर्म्स गार्ड है तो उसके शस्त्र, कारतूस वगैरह तथा लाइसेंस की जांच करें। उनके शिफ्ट की जानकारी लें। बैंक में चेस्ट, लॉकर है या नहीं। कैश लाने ले जाने के दौरान सुरक्षात्मक उपाय की जानकारी। बैंकों की पार्किंग व्यवस्था।

                          वहीं बैंक के अधिकारियों के पास संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं कंट्रोल रूम का नंबर है कि नहीं। बैंक दरवाजे/ गेट की सुरक्षा की दृष्टि से आंकलन। 9. सीसीटीवी इंस्टॉल है या नहीं। सीसीटीवी बाहर के रास्ते, चौक-चौराहे को कवर कर रहे हैं या नहीं? 10. अग्निशमन व्यवस्था है या नहीं। बैंक अधिकारियों के पास अग्निशमन सेवा/ अधिकारी का कांटेक्ट नंबर है या नहीं। अन्य आवश्यक सुरक्षा संबंधी/आपातकालीन जांच की गई। निर्देशों के पालन में राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं सभी थाना/चौकी प्रभारियों अपने मातहत के साथ बैंकों का भ्रमण कर सुरक्षा जांच चेक किये, बैंक अधिकारियों, सुरक्षागार्ड से चर्चा किये।

            इस दौरान बैंक के बाहर ठेले तथा अन्य दुकानदारों से चर्चा कर उन्हें कभी कोई संदिग्ध दिखे तो सूचना डॉयल 112, पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 अथवा थाना प्रभारी को मोबाइल पर सूचित करने कहा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन द्वारा समय-समय पर बैंकों, ATM की जांच एवं बैंक प्रबंधकों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त करने निर्देशित किया गया है।

You may also like

Leave a Comment