Home मनोरंजन शतरंज प्रेमी बच्चों को द गिफ्ट ऑफ चेस ऑर्गनाइजेशन की मिली सौगात

शतरंज प्रेमी बच्चों को द गिफ्ट ऑफ चेस ऑर्गनाइजेशन की मिली सौगात

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। द गिफ्ट ऑफ चेस ऑर्गेनाइजेशन (USA) की ओर से पूरे विश्व में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेशनल चेस सेट में हर प्रकार की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता संपादित होती है। इस बोर्ड को वितरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज रायगढ़ शतरंज संघ के द्वारा उनके पदाधिकारियों के माध्यम से रायगढ़ जिले के महत्वपूर्ण छात्र छात्राओं से संबंधित संस्थानों में निःशुल्क शतरंज बोर्ड वितरित किया जा रहा है।
इस क्रम में संघ के पदाधिकारियों अशोक पटेल (अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी), राजेंद्र पांडेय (पूर्व अध्यक्ष), शिवशंकर अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष एवं नेशनल खिलाड़ी), अबरार हुसैन (संरक्षक जिला शतरंज संघ, नेशनल खिलाड़ी), कार्तिकेश्वर मैत्री (सचिव, कोच और नेशनल खिलाड़ी), रमेश पाणि (निर्णायक चेस) और ईश्वर नेताम (खिलाड़ी और पदाधिकारी), मुकेश दुबे (पूर्व सचिव) के द्वारा पोस्ट मैट्रिक OBC गर्ल्स छात्रावास में अधीक्षिका नेहा दीक्षित, छात्राओं तथा प्री मेट्रिक आदिवासी छात्रा हॉस्टल और प्री मेट्रिक जाति गर्ल्स छात्रावास की अधीक्षिका प्रियंका गुप्ता एवं छात्राओं को व चक्रधर बालसदन की संचालक रूपाली रवानी और सैकड़ों बच्चों की उपस्थिति में आज निःशुल्क शतरंज बोर्ड और मोहरे प्रदान किए गए।

You may also like