नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूट ली महिला की आबरू, अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाया

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

बदनाम करने की धमकी देकर करता था पीड़िता का दैहिक शोषण, अब मुल्जिम गया जेल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मायके में रहने वाली एक महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाते हुए अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और धमका कर उसका दैहिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। यह वाक्या जिले के छाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मुल्जिम को धरदबोचते हुए जेल भेजा है।

घटना की रिपोर्ट कल 2 फरवरी को महिला द्वारा थाना छाल में आवेदन देकर दर्ज कराई। उसके अनुसार स्वास्थगत कारणों से जनवरी 2025 से अपने मायके में आकर रह रही है। अप्रैल में उसने अपने मायके के कच्चे घर की मरम्मत के लिए चन्द्रभान यादव के माध्यम से मिट्टी गिरवाई, तब से उससे जान परिचय हुआ। चन्द्रभान यादव उसके घर आने जाने लगा था। इसी बीच 6 अप्रैल की शाम चन्द्रभान शाम घर गया और आपसे कुछ काम है बोलकर साथ में एक कोल्ड ड्रिंक का बाटल लेकर पहुंचा था। उसे बातों में उलझा कर कोल्ड ड्रिंक पिलाया। थोड़ी देरे के बाद उसे नीद आने लगी। घर में अकेला पाकर उसी समय चन्द्रभान यादव ने न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसका अश्लील फोटो वीडियो भी बनाया। महिला को अश्लील फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा और फिर लगातार शारीरिक शोषण करते रहा।

                          पीड़िता के आवेदन पर थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने तत्काल धारा 64 (2) (एम) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, थाना प्रभारी महिला थाना से कथन और मेडिकल परीक्षण कराये तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपने स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। मेडिकल गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूर्ण कर आज आरोपी चन्द्रभान यादव पिता दुर्ग विजय यादव ग्राम शाहपुर पोस्ट से अजीजाबाद थाना जहानागंज जिला आजमगढ (उप्र) हाल मुकाम ISC साईडिंग नदी किनारे हाटी पेट्रोल पम्प के बगल में थाना छाल को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

                                   एसएसपी शशिमोहन सिंह द्वारा महिला, नाबालिगों पर घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में आरोपी की गिरफ्तार से लेकर आरोपी को न्यायालय से सजा दिलाने का कार्य करेगी बताया गया है।

You may also like

Leave a Comment