Home रायगढ़ न्यूज जेसीआई ने गौ सेवकों को सलूट टू साइलेंट स्टार सम्मान से किया सम्मानित

जेसीआई ने गौ सेवकों को सलूट टू साइलेंट स्टार सम्मान से किया सम्मानित

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी जेसीआई रायगढ़ सिटी ने गौ सेवा का एक सराहनीय आयोजन किया। सदस्यों ने शहर की एक स्थानीय गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा की। जेसीआई के सदस्यों ने गायों को रोटी आदि खिलाया। वहीं, गौ-सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे गौ-सेवकों को “सलूट टू साइलेंट स्टार” सम्मान से सम्मानित किया गया।

दरअसल, यह सम्मान उन सेवाभावी व्यक्तियों को प्रदान किया गया, जो बिना प्रचार-प्रसार के निरंतर सेवा एवं संरक्षण में समर्पित हैं। जेसीआई रायगढ़ सिटी के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ-सेवक समाज की रीढ़ हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी घायल, बीमार एवं बेसहारा गौवंश की सेवा करते हैं। संस्था का उद्देश्य ऐसे मूक सेवकों को पहचान दिलाना और समाज को गौ-सेवा के प्रति जागरूक करना है।

           जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी गुलशन अग्रवाल ने बताया कि “सलूट टू साइलेंट स्टार” अभियान का उद्देश्य ऐसे कर्मयोगियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है, जिनकी मेहनत से गौ-माता सुरक्षित और स्वस्थ रहती हैं। इस पहल का उद्देश्य समाज के युवाओं को भी इस नेक कार्य से जोड़ना है। इसके प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी सक्षम अग्रवाल थे। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

You may also like