धान खरीदी की तिथि बढ़ाने कांग्रेस ने पूर्वांचल में किया चक्काजाम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर रायगढ़ के पूर्वांचल ब्लाक और जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में सांकेतिक चक्काजाम का कार्यक्रम व मनरेगा बचाव संग्राम के तहत धरना प्रदर्शन दिया। 

        जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित तिथि के भीतर कई किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। भाजपा सरकार की लचर व्यवस्था के कारण किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह सकते हैं। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव ने कांग्रेस सरकार से की गई मांगों के बारे में कहा कि धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाए। टोकन कटौती की समस्या का समाधान किया जाए। किसानों को समय पर भुगतान किया जाए, साथ ही धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था सुधारी जाए।

रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि आज 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में भी कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक चक्काजाम किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जब तक किसानों के धान खरीदी की मांगें नहीं मानी जातीं, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन रामलाल पटेल ने किया।
                                आज इस धरना प्रदर्शन एवं धान खरीदी की तारीख बढ़ाने हेतु सांकेतिक चक्काजाम कार्यक्रम में कांग्रेस नेता नगेंद्र नेगी, शाखा यादव, रायगढ़ प्रकाश नायक, शेख सलीम नियारिया, रानी चौहान, रामलाल पटेल, संगीता गुप्ता, संदीप अग्रवाल, विकास ठेठवार, दयाराम धुर्वे, चंद्रशेखर चौधरी, वासुदेव प्रधान, वसीम खान, दीपक मंडल, मो. अख्तर, शारदा सिंह गहलोत, शेख अनवर हुसैन, सरोज नंदे, संदीप प्रधान, विपिन गुप्ता, बोधराम गुप्ता, पितवास गुप्ता, कृष्णलाल साव, नजीर अहमद, कलिया राम साव, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुंदर चौहान, सुरेन्द्र यादव, जगदीश प्रधान, राजेश कछवाहा, सुरेन्द्र गुप्ता, महेश गुप्ता, ख़ेलमोहन गुप्ता, राजकुमार बिस्वाल ,हर्ष सिंह, मुकेश यादव, प्रमोद देवांगन, सोनू पुरोहित, शब्बीर खान, दीपक सिंह, गणेश अग्रवाल, धनुर्जय चौहान, कुलिका श्रीवास, राहुल चौहान, सूर्यप्रकाश चौहान, अश्विनी चौहान, मोहम्मद शहजादा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह प्रेस विज्ञप्ति जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद कपूर ने जारी की।

You may also like

Leave a Comment