आस्था पर चोट पहुंचाने वाला विधर्मी गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सत्यनारायण बाबा के खिलाफ निंदनीय टिप्पणी करने वाला सरोज रात्रे कोरबा में पकड़ाया

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सोशल मीडिया पर सत्यनारायण बाबा के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक, अशोभनीय एवं निंदनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी सरोज रात्रे पिता राम लकेश्वर रात्रे (32 वर्ष) निवासी सलिहाभांठा थाना उरगा जिला कोरबा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

    दरअसल, घटना को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी कि फेसबुक अकाउंट “Soozoo” नामक आईडी से श्री सत्यनारायण बाबा जी को लेकर आपत्तिजनक वीडियो/पोस्ट किया गया है। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी कोतरारोड को अपराध पंजीबद्ध करने एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के परिपालन में थाना कोतरारोड़ एवं साइबर थाना द्वारा संयुक्त रूप से धारा 353, 299 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

               साइबर एक्सपर्ट टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर एक टीम तत्काल कोरबा रवाना की गई, जहां कोरबा पुलिस के सहयोग से आरोपी सरोज रात्रे को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से सोशल मीडिया पर अवांछित सामग्री शेयर करने में प्रयुक्त विवो मोबाइल फोन जप्त किया गया है। थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका पर भी विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि जिले में स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री का प्रचार-प्रसार करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

             एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में इस संवेदनशील प्रकरण का शीघ्र पटाक्षेप किया गया, जिसमें थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज सहित थाना कोतरारोड एवं साइबर थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like

Leave a Comment