रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चक्रधर नगर स्थित केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति के नवनियुक्त संचालकों ने भूखंड प्रीमियम रजिस्ट्री के संबंध में जिला नजूल अधिकारी गोलछा से मिलकर चर्चा की।
संचालक संजीव सेठी ने कार्यालय से 3 दिसंबर के जारी पत्र के अनुरूप सदस्यों से मांगी गई जानकारी के अनुरूप प्राथमिक चरण में कार्यवाही प्रारंभ करने की मांग की। ऐसे में जिला नजूल अधिकारी ने पहल कर शीघ्र कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया। यही वजह है कि सदस्यों ने अपनी मांगी जानकारी नजूल कार्यालय में जमा कर दी है।
नजूल अधिकारी श्री गोलछा से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति के उपाध्यक्ष चित्रसेन पटेल, कबीर पटेल, दुलीचंद देवांगन और संजीव सेठी की प्रमुख रूप से सहभागिता रही।






















