बिजली उत्पादन के आधार पर वित्त वर्ष अंत तक एनटीपीसी लारा होगा अव्वल : अनिल कुमार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

एनटीपीसी लारा में देश भक्ति और उमंग के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 77वें गणतन्त्र दिवस के मौके पर एनटीपीसी लारा में कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अनिल कुमार ने प्रेरणादायक भाषण देते हुए लारा परियोजना की विशेष उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, डीजीआर सुरक्षा व स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल के बच्चों द्वारा परेड में भाग लेकर सलामी दी गई।

               अनिल कुमार ने बताया कि इस वित्त वर्ष में लारा परियोजना ने बिजली उत्पादन के आधार पर एनटीपीसी में दूसरी स्थान पर है, और वित्त वर्ष अंत तक 1 नंबर स्थान हासिल करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल एवं गुलाब के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केशब चन्द्र सिन्हा राय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अशोक कुमार मिश्र, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन), हेमंत पवगी, महाप्रबंधक (परियोजना), जाकिर खान, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), सभी विभाग अध्यक्ष, कर्मचारी यूनियन और कार्यपालक संघ के प्रतिनिधि, साथ ही श्रीमती अनुराधा शर्मा, (अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति) समिति की पदाधिकारीगण, सीआईएसएफ़ की उप कमांडेंट, महावीर सिंह कर्मचारी व उनके परिवार उपस्थित रहे।
             गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए बाल भवन, स्टेप्पिंग स्टोन स्कूल, स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल एवं साशकीय स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके सबको देशभक्ति के रंगों में रंग दिया। इसके बाद कर्मचारियों को मेरिटोरियस अवार्ड्स, पावर एक्सेल अवार्ड, वर्ष के उत्कृष्ठ कर्मचारी एवं मानवीयता पुरस्कार से सम्मानित किया, जिन्होंने पूरे वर्ष अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले संविदा श्रमिकों को भी पुरस्कृत किया गया।
            गणतन्त्र दिवस के मौके पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) केशब चन्द्र सिंहा राय ने परियोजना के सेवा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तो बाल भवन में श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

You may also like

Leave a Comment