रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विजय अग्रवाल (एनआर इस्पात के संचालक) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिलीप मोडक ने की। विशिष्ट अतिथि एलपी कटकवार (व्यवस्थापक), वीरेंद्र विश्वकर्मा (विभाग समन्वयक) गणेश चंद्र यादव (जिला प्रतिनिधि), आनंद अग्रवाल (सदस्य प्रबंध समिति) उपस्थित रहे।
अतिथियों का परिचय प्राचार्य विनीता श्रीवास ने कराया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण के पश्चात दीप प्रज्वलित किया, फिर भारत माता की आरती हुई। मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को सरस्वती शिशु मंदिर जैसे संस्कारवान विद्यालय में पढ़ाने का एक उत्तम कार्य कर रहे हैं। विद्यालय के भैया और बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम योग व्यायाम प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य जय यादव एवं भैया देवांश श्रीवास ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य, दीदियों, कन्या भारती किशोर भारती के पदाधिकारी भैया-बहनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन में मंगला कातोरे एवं बहन अनुराधा ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया।






















