ओपी जिंदल विद्यालय में वसंत पंचमी पर हुई वीणापाणि की पूजा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ओपी जिंदल विद्यालय तराईमाल में वसंत पंचमी पर्व पर परंपरा को आगे बढ़ते हुए वीणापाणि की पूजा श्रद्धा भाव से वैदिक विधि-विधान, मंत्रोच्चारण व हवन-पूजन के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या अलका गोडबोले ने विद्या, संगीत और बुद्धि की देवी सरस्वती की पूजा की। पूजन के पश्चात प्राचार्या और शिक्षकों ने माता सरस्वती की वंदना करते हुए उन्हें अपने प्रकाश से आलोकित करने की प्रार्थना की। प्राचार्या ने कहा कि वसंत पंचमी का दिन ज्ञान की देवी माता वागेश्वरी को समर्पित होता है। हमें अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के साथ अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी गर्व से साथ अपनाना चाहिए तथा उन्हें वसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दी।
छात्र भी भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर माता शारदा की आराधना कर आशीर्वाद लिया। सभी अध्यापक ,अध्यापिकाएँ शुभता का प्रतीक पीले वस्त्रों में विद्यालय आए तथा इस दिन को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूजा समापन के पश्चात विद्यालय परिवार ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़कर उन्हें शिक्षा और ज्ञान के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment