रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में भावपूर्ण हर्ष और उल्लास के साथ बसंत पंचमी (सरस्वती पूजन) विद्यारंभ संस्कार के साथ मनाया गया। मुख्य यजमान के रूप में समिति सदस्य आलोक अग्रवाल, अपनी पत्नी के साथ पूजन में शामिल हुए। आमंत्रित जिला प्रतिनिधि गणेश चंद्र यादव, संस्था प्रमुख श्यामलाल पटेल के साथ बैठकर पूजन-अर्चन एवं हवन मे सहभागिता बने।
सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ के समस्त भैया-बहनों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। पालकों की उपस्थिति भी सराहनीय रही। पूजन अर्चन के बाद हवन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुख्यतः यजमान आलोक अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि गणेश चंद्र यादव, प्राचार्य श्यामलाल पटेल,आचार्य परिवार से श्रीमती तीजा पटवा, रजनी थवाईत, तृप्ति ओगले, कविता तिवारी, रेवती मालाकार, सुषमा होता, विजया पटेल, उजाला साहू, दीपिका साहू, अंजू चंद्रा, योगिता राठौर, फूलेश्वरी लहरे, अन्नू चौहान, मोना यादव, सरस्वती मैया, तुलसी मैया, वाहन चालक बजरंग एवं भैया-बहनों ने मिलकर संपन्न किया।
तत्पश्चात पंडित लोमस प्रसाद तिवारी के द्वारा लगभग 19 बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार मंत्र उच्चारण के साथ करवाया गया। अपने बच्चों को ॐ, श्री गणेशाय इत्यादि लिखवाते देख माताएं अति आनंदित थे। अंत मे मां सरस्वती की आरती कर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी दीदी, आचार्य और विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा।
सशिमं में बसंत पंचमी पर हुआ विद्यारंभ संस्कार
34




