कोष्टा पारा के सरस्वती मंदिर में यादगार रही शारदा पूजा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

25 जनवरी को भंडारे में वितरित होगा माता का प्रसाद

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के कोष्टा पारा पैलेस रोड स्थित सरस्वती मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यादायिनी देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है।

   यह धार्मिक परंपरा निरंतर वर्ष 1988 से चली आ रही है, जिसे मोहल्लेवासियों द्वारा पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सरस्वती पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर को अत्यंत आकर्षक और भव्य रूप से सजाया गया है। आज सुबह विधिविधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा उत्सव के क्रम में 25 जनवरी को दोपहर 1 बजे से मंदिर प्रतिमा के पास भंडारे का आयोजन भी किया गया है। आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन को लेकर पूरे मोहल्ले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

You may also like

Leave a Comment