पानी में डूब रहे बच्चे की बचाई जान : साहसी राकेश और आर्यन को मिलेगा राज्य वीरता पुरस्कार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के दो होनहार बालक मास्टर राकेश मिंज एवं आर्यन खेस ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक मासूम की जान बचाकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर दोनों बच्चों का नाम राज्य वीरता पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया था, जिसे शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

     गर्व की बात यह है कि अब दोनों वीर बालकों को 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों को 25 हजार रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने दोनों बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
         महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एलआर कच्छप ने बताया कि 24 सितंबर 2025 को 5 वर्षीय बालक दादू मिंज पानी में डूब रहा था। समय रहते राकेश और आर्यन ने साहस दिखाते हुए उसे पानी से बाहर निकाला। बालक के पेट में पानी भर जाने के कारण उसकी हालत गंभीर थी, लेकिन दोनों ने सूझबूझ से पेट दबाकर पानी निकाला और उसकी जान बचाई।

You may also like

Leave a Comment