अनोखी पहल : पक्षियों के संरक्षण के लिए जामगांव में हुआ वर्कशॉप

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

वन विभाग की टीम ने स्कूल में दिया स्मार्ट प्रेजेंटेशन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सरहदी ओड़िशा बॉर्डर से सटे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव में सीनियर सेकेण्डरी के बच्चों के लिए वन विभाग रायगढ़ की ओर से एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन हुआ। वर्कशॉप का बिषय ‘इकोसिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए पक्षियों का संरक्षण किस तरह किया जाए’ था, जिस पर वन विभाग की ओर से फॉरेस्ट्री विज्ञान में उच्च शिक्षित युवा लुकास नायक ने बच्चों के समक्ष डिजिटल बोर्ड पर विस्तार पूर्वक प्रेजेंटेशन दिया।

                          छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश में पाए जाने वाले सैकड़ों पक्षियों की विशेषताओं के बारे में उन्होंने कुछ दुर्लभ जानकारियाँ प्रदान कीं, जिसकी जानकारी आमतौर पर लोगों को नहीं होती।पक्षियों को किस तरह सुरक्षित रखा जाय, उनके सुरक्षित रहने से मानव समुदाय और इको सिस्टम को कौन से फायदे हैं, इन सब पर उन्होंने चित्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां रखीं।

इस वर्क शॉप में वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजकुमार सारथी, जामगांव हायर सेकेंडरी स्कूल शाला विकास समिति अध्यक्ष मुरारी अग्रवाल, जामगांव के सरपंच राजकुमार किसान, प्राचार्य रमेश शर्मा, व्याख्याता पीआर खूंटे एवं स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इस वर्कशॉप से बच्चे लाभान्वित हुए। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य रमेश शर्मा ने वन विभाग के प्रति आभार प्रकट किया।

You may also like

Leave a Comment