परिहार ने शिशु मंदिर की शिक्षा और संस्कार पक्ष पर की चर्चा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह परिहार का आगमन हुआ। उन्होंने प्रार्थना सत्र में शामिल होकर भैया-बहनों के साथ शिशु मंदिर की शिक्षा एवं संस्कार पक्ष के विषय पर चर्चा की।

         श्री परिहार ने मेधावी छात्रों के साथ बैठक लेते हुए उनके लक्ष्य एवं प्रवीण सूची में स्थान लाने के लिए प्रेरित किया। उसके पश्चात उन्होंने विद्यालय के शिशु वाटिका, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्षा, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास का सघन निरीक्षण कर मेधावी छात्रों, आचार्य, प्राचार्य एवं समिति के साथ बैठक करते हुए विद्यालय के गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

               इस अवसर पर प्रांत प्रमुख गौरीशंकर कटकवार, विभाग समन्वयक वीरेंद्र विश्वकर्मा, जिला समन्वयक परमानंद नायक, समिति के व्यवस्थापक एलपी कटकवार, समिति के उपाध्यक्ष पंकज गोयल, दुर्वदल पटनायक, समिति सदस्य सुरेश अग्रवाल, प्राचार्या विनीता श्रीवास, प्रधानाचार्य रमेशधर द्विवेदी एवं समस्त आचार्य उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment