कलेक्टर हो तो ऐसा : नए वर्ष का पहला दिन गुजारा वृद्धाश्रम में

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

आशा निकेतन में स्वास्थ्य जांच, भोजन व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। नववर्ष के अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सारंगढ़ स्थित आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा फल वितरण कर उनका हालचाल जाना।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए आश्रम में मिलने वाली स्वास्थ्य जांच, भोजन व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि नियमित रूप से हेल्थ चेकअप होता है या नहीं तथा भोजन की गुणवत्ता कैसी है। इस अवसर पर आश्रम की निवासी कुंती वैष्णव एवं पद्ममिनी सिदार ने अपने तीर्थ यात्रा अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे अयोध्या, काशी विश्वनाथ, बनारस और गंगा मैया के दर्शन कर आई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान खान-पान की व्यवस्था बहुत अच्छी रही और इस उम्र में तीर्थ यात्रा कर पाना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि “आज नववर्ष के दिन हम आप सभी से आशीर्वाद लेने आए हैं। आपके आशीर्वाद से हम सारंगढ़ जिले को एक बेहतर और विकसित जिला बनाने का प्रयास करेंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा यहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और मैं स्वयं भी नियमित रूप से इसकी समीक्षा करता हूं। वृद्धजनों को भोजन, आवास, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने सभी वृद्धजनों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा एवं समाज कल्याण विभाग के विनय तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment