डॉ. दुलीचंद अग्रवाल को नगेन्द्र नेगी की श्रद्धांजलि

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने अंचल के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक दुलीचंद अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

      डॉ. अग्रवाल का निधन शुक्रवार संध्या उनके निजी निवास पर 83 वर्ष की आयु में हुआ। स्व. डॉ. दुलीचंद अग्रवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक एवं जननायक स्व. रामकुमार अग्रवाल के द्वितीय पुत्र थे। वे अपने पीछे एक प्रतिष्ठित और सेवाभावी पारिवारिक विरासत छोड़ गए हैं। वे स्व. अमीचंद राहगीर के अनुज तथा स्व. इंजीनियर बाबूलाल, डॉ. रमेश (मुंबई), जयप्रकाश, डॉ. राजू और स्व. अजय के बड़े भाई थे। डॉ. अग्रवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे सुनील अग्रवाल (कुक्कू), अनिल अग्रवाल (चीकू), निखिल के पिता तथा डॉ. राघव, ओम एवं अनुभव के दादा जी थे। उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई थी।

     जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का निधन न केवल शोकाकुल परिवार के लिए, बल्कि पूरे अंचल के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने चिकित्सा के माध्यम से दशकों तक जनता की सेवा की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।

You may also like

Leave a Comment