मधुगुंजन के मंच पर कलाकारों ने जीता कलाप्रेमियों का दिल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के पंजरी प्लांट स्थित ऑडिटोरियम में मधुगुंजन की खनक से कलाप्रेमी डूबे रहे।

       उद्घाटन सत्र संध्या 4 बजे प्रारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन के पश्चात 46 प्रस्तुतियां में लगभग 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया अलग-अलग विधाओं में प्रमुख रूप से कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, उप शास्त्रीय नृत्य, संबलपुरी नृत्य, शास्त्रीय, सुगम, गजल, गायन, लोक नृत्य, लोक संगीत सहित 11 विधाओं में प्रस्तुति हुई। उत्सव के युवा कलाकारों में सुप्रिया दास कथक, अनुष्का प्रिया भरतनाट्यम, भाव्या यादव भरतनाट्यम, पंखुड़ी गुप्ता कथक, शैल्वी सहगल कथक की मनोहारी प्रस्तुति हुई।

            तृतीय संध्या का समापन अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संतोष अग्रवाल, प्रतिनिधि कला गुरु रायगढ़ घराना पं. सुनील वैष्णव, नृत्य गुरु डॉ. नरेंद्र ध्रुव, स्कॉलर श्रीमती मधुष्मिता पॉल, वरिष्ठ कलाविद मनोज श्रीवास्तव, आयोजक शरद वैष्णव अजीत कुमार स्वाइन के उपस्थिति में संपन्न हुआ

You may also like

Leave a Comment