खरसिया (सृजन न्यूज)। खरसिया की प्रतिष्ठित फर्म मुंशीराम श्यामा प्रसाद शर्मा के स्व. श्यामा प्रसाद शर्मा की धर्मपत्नी कौशल्या देवी शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। वे 84 साल की थीं।
मिलनसार, मृदुभाषी और धार्मिक विचार धारा की धनी कौशल्या देवी अपने पीछे दो बेटे दीपक शर्मा, दिलीप शर्मा तथा नाती-पोते सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गईं हैं। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार दोपहर 1 बजे गुरुद्वारा रोड, खरसिया स्थित निवास स्थान से निकलकर मुक्तिधाम पहुंची, जहां विधि विधान से उनका दाह संस्कार किया गया।
ज्ञात हो कि कौशल्या देवी खरसिया के कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा (पत्रकार) की चाची थीं। खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने दिवंगत कौशल्या देवी की आत्मा की शांति और शोक के महासागर में डूबे शर्मा परिवार को सम्बल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।




