ब्लूमिंग बड्स के वार्षिकोत्सव में जमकर थिरके नौनिहाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने कहा – बच्चों को हर तरह से प्रोत्साहित करें पालक

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के लोचन नगर स्थित इंग्लिश मीडियम प्ले स्कूल ब्लूमिंग बड्स का 2025-26 का वार्षिकोत्सव 14 दिसंबर को रायगढ़ ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ के डीएसपी सुशांतो बनर्जी थे।
                    कार्यक्रम के आरंभ में नन्हे बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर  स्वागत किया गया। उसके बाद भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम शिक्षिकाओं ने एक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद प्ले नर्सरी के बच्चों द्वारा ‘लकड़ी की काठी’ गाने पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।  नर्सरी के बच्चों द्वारा ‘डिस्को डांसर’ और ‘टुकुर- टुकुर’ गीतों पर नृत्य किया गया, जिसने कार्यक्रम में समा बांध दिया।

      नर्सरी द्वारा प्रस्तुत ‘फैमिली थीम’ के नृत्य ने तो  सबको भावुक कर दिया। एलकेजी के बच्चों ने  ‘दक्षिण भारतीय’ वेशभूषा में लूंगी डांस और ‘मेरा नाम चीन चीन चू’ पर डांस कर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। यूकेजी के बच्चों ने ‘मैं निकला गड्डी लै के’ और अंत में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक परिधान में यूकेजी की छात्राओं ने ‘तरी हरि ना ना’ गीत पर सबको भाव विभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि सुशांतो बनर्जी ने अपने उद्बोधन में पालकों से बच्चों को हर तरह से प्रोत्साहित करने का संदेश दिया और बच्चों के विकास में योगदान के लिए स्कूल की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में ब्लूमिंग बड्स की चेयरपर्सन श्रीमती जागृति प्रभाकर ने अतिथियों को धन्यवाद देते हुए बच्चों की मेहनत और लगन के लिए अभिभावकों की भी प्रशंसा की।
      कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लूमिंग बड्स के संचालक अविनाश नामदेव, शिक्षिका किरण वर्मा, नेहा अग्रवाल, ग्रेसी केरकेट्टा, मनीषा यादव, उपासना नंदे, नेहा जायसवाल, भारती इजारदार, नेहा कौशिक, चंचल पाहुजा, सहायक स्टाफ सत्या, विमला, दुलारी, यशोदा एवं सरस्वती, राजकमल का भी योगदान रहा। मंच संचालन श्रीमती विस्मिता मिश्रा ने किया।

You may also like

Leave a Comment