Home रायगढ़ न्यूज बैंकर्स क्लब ने चाचा नेहरू के जन्ममास पर लॉ कॉलेज में की परिचर्चा

बैंकर्स क्लब ने चाचा नेहरू के जन्ममास पर लॉ कॉलेज में की परिचर्चा

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बैंकर्स क्लब (रिटायर्ड) रायगढ़ द्वारा शहर के स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय में छात्रों के बीच पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म मास के अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू विचार एवं विश्व शांति हेतु उनके योगदान विषयक परिचर्चा का आयोजन किया।

      परिचर्चा के प्रारंभ में बैंकर्स क्लब (RETD) द्वारा विषय के प्रवर्तन हेतु एक आलेख का पठन किया गया। इसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवन उनकी शिक्षा के साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान आजादी के बाद भारत के विकास के लिए किए गए कार्य, पंचवर्षीय योजना, सार्वजनिक क्षेत्र और विश्व शांति के लिए गुटनिरपेक्ष आंदोलन,परमाणु निशस्त्रीकरण आदि विषयों को समाहित किए हुए था। परिचर्चा में हर्ष सिंह ने चाचा नेहरू के साहित्यों के संदर्भ में उनके विचार को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके लिए स्वाधीनता के बाद का भारतीय समाज एक धर्मनिरपेक्ष समाज और व्यक्ति के समग्र विकास के पथ को प्रशस्त करने वाला समाज होगा।

  चर्चा को आगे बढ़ाते हुए विधि महाविद्यालय की विद्वान छात्रा पूजा चौबे ने अपने वक्तव्य में चाचा नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पी बताया उन्होंने देश को बनाना और बने बनाएं देश को आगे बढ़ाना के अंतर को रेखांकित किया। पूजा ने अपने वक्तव्य में चाचा नेहरू के पंचशील के सिद्धांत और गुट निरपेक्ष आंदोलन में उनके योगदान को भी विवेचित किया। उन्होंने अपना वक्तव्य इस कविता के साथ समाप्त किया।
परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए विवेक तिवारी ने नेहरू के प्रधानमंत्रीत्व काल में भारत विकास की प्रकृति के अन्य कारकों के साथ सुव्यवस्थित योजना पर चर्चा करते हुए पंचशील, गुटनिरपेक्ष आंदोलन पर प्रकाश डाला।

                                 परिचर्चा की अध्यक्षता प्रगतिशील सोच के अग्रणी पीएस खोडियार ने की और अपने वक्तव्य नेहरू जी को नमन करते हुए कहा कि 1947 में देश कठिन परिस्थितियों में था। नेहरू, गांधी, अंबेडकर के साथ अनेक देशभक्तों ने कठिन परिश्रम से देश को विकसित किया है। सभी के अवदान को हमें ध्यान रखना है नमन करना है। विविध विषयों का अध्ययन कर एक स्वतंत्र निष्पक्ष चेतना विकसित कर ही हम तथ्यों को सही समझ पाएंगे। परिचर्चा में विधि महाविद्यालय के छात्र, छात्रा, स्टाफ के साथ बैंकर्स क्लब (Retd) के तरुण घोष, दिनेश श्रीवास्तव, संजय होता, राजकुमार शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। परिचर्चा का संचालन प्रमोद सराफ और आभार प्रदर्शन तापस राय ने किया।

You may also like