रायगढ़ के चांदमारी स्कूल में बिखरी खुशियां

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद अमित शर्मा ने नेक पहल करते हुए बच्चों में सामाजिक भावना के विकास के लिए शासन के मंशानुरूप अपना जन्मदिन शालेय परिवार चांदमारी संग न्यौता भोज प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को देकर मनाया।
इस मौके पर रायगढ़ के प्रथम नागरिक यानी महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, राजेन्द्र महंत, पूर्व पार्षद श्रवण सिदार, अन्नू सारथी, ज्योति यादव, एसएमडीसी अध्यक्ष शोभा शर्मा, सदस्य मेहरुन्निशा, इतवार सिंह, पं. रघुनंदन तिवारी एवं उनके साथी, शुभचिंतकों की उपस्थिति में सर्वप्रथम विद्यालय परिवार ने अमित शर्मा व आगंतुकों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा करते हुए आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष वंदना कर मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत, पुष्प गुच्छ, बुके भेंट कर स्वागत-बधाई गीत एवं कविता द्वारा किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्य दीप्ति अग्रवाल और स्वरचित स्वागत कविता का पाठ कार्यक्रम की सूत्रधार डॉ. मनीषा त्रिपाठी (प्रधान पाठक) ने कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
पार्षद अमित शर्मा ने शालेय परिवार के अनुरोध पर केक काटते हुए सभी को खिलाया। फिर, शालेय परिवार ने उनको सप्रेम भेंट भी दिया बच्चों को इस अवसर पर चाकलेट व स्वादिष्ट पौष्टिकता से भरपूर भोजन पुलाव, मिक्स वेज, मटर पनीर, खीर, पूड़ी, टमाटर चटनी, सलाद दिया गया। पार्षद अमित शर्मा ने डॉ.मनीषा त्रिपाठी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और वे भाव विभोर हो गये।




