स्काई एलॉयज के मेडिकल कैम्प से 90 मरीज लाभान्वित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड के निदेशक विकास अग्रवाल के निर्देशानुसार स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा ग्राम कनमुरा में 15 नवंबर को निःशुल्क मेडिकल कैंप में कारखाना डिस्पेंसरी से डॉ. टेकलाल पटेल और उनकी टीम के साथ चपले स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. राज किरण पटेल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
     इस अवसर पर प्लांट हेडअर्जुन मालाकर और एचआर हेड दिग्विजय पटेल भी उपस्थित रहे। इस मेडिकल कैंप में 90 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सलाह दी गई। इस कैंप का उद्देश्य ग्रामवासियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मेडिकल कैंप के मुख्य आकर्षण सामान्य स्वास्थ्य जांच रक्तचाप और शुगर की जांच, आंखों की जांच, परामर्श स्वास्थ्य जागरूकता सत्र के दौरान फ्री दवाइयां वितरण की गयी।
          स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड अपने आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। इस तरह के आयोजन के माध्यम से उनकी स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने का निरंतर प्रयास करता रहेगा। प्लांट निदेशक विकास अग्रवाल ने इस अवसर पर आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का आश्वासन देते हुए कैंप का समापन सफलतापूर्वक किया गया।

You may also like

Leave a Comment