
रायपुर (सृजन न्यूज)। कबीरधाम में जिला नामदेव समाज द्वारा भव्य रूप से संत शिरोमणि नामदेव की 755 वी जयंती 17 नवंबर को मनाई जा रही है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा की उपस्थिति रहेगी।
आगे जानकारी देते हुए समाज के सचिव कैलाश नामदेव ने कहा कि 17 नवंबर दोपहर 12 बजे नामदेव सामाजिक भवन में इस वर्ष की जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय युवा टीम ने बीड़ा उठाया है ताकि संतश्री की जयंती में शहर में भव्य रैली और राधाकृष्ण मंदिर में भोग चढ़ावा के साथ पूरे समाज के मिलकर निकलने का निर्णय लिया है।
उपाध्यक्ष चंद्र कुमार ने बताया कि जिला महिला संगठन ने इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने और मंत्रीजी के स्वागत हेतु तत्परता से जुड़ कर नामदेव सामाजिक में मीटिंग भी जारी है। कोषाध्यक्ष विजय नामदेव ने बताया कि पूरा समाज के लोगों में मंत्री और अपने विधायक की उपस्थिति को लेकर भव्य व्यापक तैयारी और कम समय ने अधिक लोगों को एकत्रिक करने की तैयारी में जुट गए है यह कार्यक्रम एक यादगार होगा।
जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने बताया कि पूरे जिले के युवा टीम महिला टीम के उत्साह के साथ जो कार्य कर रही है उसके लिए आभारी हूं। जयंती की तैयारी पूरी कर ली जाएगी ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं हो। आए हुए मेहमानों के स्वागत में कोई कमी न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी वर्ग के सामाजिक बंधु इसके लिए कमर कस चुके हैं।




