अंडर 14 क्रिकेट में रायगढ़ पहुंची फाईनल, रचा इतिहास

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रोमांचक मैच में दुर्ग को हराया, अब चाम्पा से होगा मुकाबला

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा भिलाई में करवाए जा रहे अंडर 14 क्रिकेट प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता में रायगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्ग को 75 रनों से हराकर फाईनल में प्रवेश कर लिया।

                          जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए रायगढ़ ने 10 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जिसमें अनमोल भारती ने शानदार नाबाद 71 रन बनाकर बड़ी भूमिका निभाई। साथ में शौर्य पांडेय ने 28 रन बनाये वहीं जवाब में दुर्ग ने बैटिंग करते हुए हित देवांगन की 50 रन की बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला किया। लेकिन, बाकी सभी बल्लेबाज लगातार आउट होते गए। अंत में रायगढ़ ने 75 रनों से मुकाबला जीत लिया। कोच चंद्रेश यादव के मार्गदर्शन में रायगढ़ की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए चंद्र प्रकाश ने 3, शौर्य गुप्ता और धनंजय ने 2/2 तथा लोकेश सिदार ने 1 विकेट अनमोल भारती ने 1, शौर्य राजपूत ने एक विकेट लिया।

      रायगढ़ की इस बड़ी जीत पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता, मैनेजर रोहित नामदेव आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment