स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड के ईएसआईसी मेडिकल कैम्प में 260 कामगार लाभान्वित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

प्लांट निदेशक विकास अग्रवाल ने भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भागीदारी का लिया संकल्प

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड में 8 नवंबर को ईएसआईसी मेडिकल कैंप में खरसिया डिस्पेंसरी से डॉ. विनोद दर्शन और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस कैंप में प्लांट ओएचसी टीम ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर प्लांट हेड अर्जुन मलाकर और एचआर हेड राजेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।

               इस मेडिकल कैंप में 260 से अधिक ईएसआईसी कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सलाह दी गई। इस कैंप का उद्देश्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मेडिकल कैंप के मुख्य आकर्षण सामान्य स्वास्थ्य जांच रक्तचाप और शुगर की जांच, आंखों की जांच, परामर्श स्वास्थ्य जागरूकता सत्र के दौरान फ्री दवाइयां वितरण की गई।

          स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और इस तरह के आयोजन के माध्यम से उनकी स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करता है। प्लांट निदेशक विकास अग्रवाल ने इस अवसर पर आगे भी सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का आश्वासन दिया और कैंप का समापन सफलतापूर्वक किया गया।

You may also like

Leave a Comment