NTPC लारा ने स्थापना दिवस के साथ यादगार मनाया स्वर्ण जयंती समारोह

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। एनटीपीसी का स्थापना दिवस एवं स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ एनटीपीसी लारा परियोजना में 7 नवम्बर को मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार ने प्रशासनिक भवन परिसर में एनटीपीसी ध्वजारोहण किया।

         श्री कुमार ने एनटीपीसी और लारा स्टेशन की उपलब्धियों को याद कर दिनोंदिन लारा परियोजना की बेहतर होती हुई मानदंडों के लिए  न केवल कर्मचारियों को बधाई दी, बल्कि इसको आगे बरकरार रखते हुए और बेहतर कार्य कुशलताओं को हासिल करने का आग्रह भी किया। चूंकि, इस वित्त वर्ष में आजतक लारा स्टेशन द्वारा प्लांट लोड के मामलों में एनटीपीसी में चौथी नंबर पर है। ऐसे में अनिल कुमार ने यह भरोसा दिलाया कि वित्त वर्ष की अंत तक लारा परियोजना नंबर 1 स्थान हासिल करेगी। साथ ही लारा की इकाई 2, 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल इकाई श्रेणी में लगातार 488 दिनों तक प्रचालन पर रहते हुए अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने लारा परियोजना द्वारा बिजली उत्पादन के अतिरिक्त नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किए जा रहे सामाजिक कार्योंका भी जिक्र किया।
                             इस पल यादगार बनाने के लिए सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्षों, यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारी, कर्मचारियों तथा सीआईएसएफ के उप कमांडेंट एवं जवानों की उपस्थिति में केक काटा गया। इसके उपरांत कर्मचारियों द्वारा नैगम कार्यालय से गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड का संबोधन का सीधा प्रसारण को देखा गया।वर्तमान में एनटीपीसी समूह की कार्यप्रणाली एवं भविष्य की रूपरेखा तथा देश की ऊर्जा जरूरत को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी की भविष्य कार्यप्रणाली पर सभी कर्मचारियों को संबोधित किया।

You may also like

Leave a Comment