जलाराम बाबा की 226 वीं जन्म जयंती पर 29 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। गुजराती समाज के आराध्य संत जलाराम बाबा की 226 वीं जन्म जयंती समारोह 29 अक्टूबर को रायगढ़ के सुभाष चौक स्थित जलाराम मंदिर में भव्य रूप से आयोजित होगी।
                       जलाराम सत्संग मंडल अध्यक्ष अमित पोपट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी जलाराम जयंती भव्य रूप से शासन के नियमानुसार आयोजित होगी। कार्यक्रम में सुबह 8 बजे बाबा की पूजा पश्चात सुबह 9 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा जलाराम मंदिर से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी चौक, स्टेशन चौक, दरोगा पारा, सत्तीगुड़ी चौक, हंडी चौक, गद्दी चौक होते हुए वापस जलाराम मंदिर आएगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद दिया जाएगा, साथ ही शाम को सुंदर कांड पाठ, भजन संध्या व रास गरबा कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से महाप्रसाद वितरण होगा।
         जलाराम सत्संग मंडल ने गुजराती समाज के सभी सदस्यों से इस आयोजन में शामिल होकर भव्यता देने की अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह भी किया है।

You may also like

Leave a Comment