खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुर्गा स्वीट्स में गिराई गाज, पैकेजिंग और लाइसेंस में अनियमितता की खोली पोल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कार्न पफ फ्राईस के पैकेट में पटाखा चिपकाकर विनिर्माण करते हुये पाया और विक्रय के लिये 300 बोरियां मिली भंडारित

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। दीपावली पर्व को देखते  हुए रायगढ़ जिले में आम जन को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के निर्देशन व श्रीमती सुधा चौधरी, अभिहित अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा विभिन्न मिठाई की दुकानों तथा अन्य खाद्य विनिर्माण इकाईयों का सतत् निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में संदेह के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने

            दुर्गा स्वीट्स, इंडस्ट्रीयल एरिया चक्रधर नगर रायगढ़ में निरीक्षण करते हुये कार्न पफ फ्राईस के पैकेट में पटाखा चिपकाकर विनिर्माण करते हुये पाया और विक्रय के लिये भण्डारित भी पाया गया। इसमें कुल 30 बोरियां थी। दो बोरी में से नमूना लेकर विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर प्रेषित किया गया। 28 बोरियों को संचालक की अभिरक्षा में रखा गया है। 18000 रुपए लगभग का माल सीज किया गया है। साथ ही लेबल भी नहीं पाया गया तथा लाईसेंस नम्बर जो लेबल में डला है वो वैलिड नहीं है।

You may also like

Leave a Comment