अनिल रतेरिया और हेमन्त थवाईत बनेंगे प्रदेश व संभाग स्तर पर पत्रकारों की सशक्त आवाज – अशोक अग्रवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भाजपा के फायर ब्रांड नेता अशोक अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह जिले के पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का क्षण है कि वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया को प्रदेश स्तरीय अधिमान्यता समिति का सदस्य तथा पत्रकार श्री हेमन्त थवाईत को संभाग स्तरीय अधिमान्यता समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। अब रायगढ़ जिले के पत्रकार साथियो की आवाज बुलंद रूप से संभाग और प्रदेश स्तर पर गूँजेगी।

भाजपा के सह-प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने दोनों पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भैया अनिल रतेरिया और हेमन्त थवाईत जैसे कर्मठ, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकारों का इन समितियों में चयन होना पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है। दोनों ही प्रतिनिधि अब प्रदेश और संभाग स्तर पर जिले के पत्रकार बंधुओं की सशक्त आवाज बनते हुए उनके हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाएंगे।

                   अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि दोनों पत्रकारों की कार्यशैली हमेशा पारदर्शिता, निष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की मिसाल रही है। इनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से पत्रकार समुदाय को नया उत्साह और सशक्त पहचान मिलेगी। हमेशा केलो प्रवाह और टॉप न्यूज के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज को बुलंद करने में अपनी अलग पहचान रखने वाले दोनों मीडिया अब अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के साथ पत्रकार साथियो के समस्या को लेकर भी मुखर रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment