
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। आज 14 अक्टूबर को हुजूर शाह अम्मार अहमद अहमदी उर्फ नय्यर मियां साहब सज्जादा नशीन दरगाह रुदौली शरीफ के जन्मदिवस के मौके पर बज्मे साबरी रायगढ़ के जानिब से मदरसा गौसुलवरा के बगल मुस्लिम सराय में विशाल रक्तदान शिविर लगा।
रक्तदाताओं को आयोजन समिति की ओर से हेलमेट गिफ्ट किया गया। सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक 65 लोगों ने रक्तदान किया। उसके बाद 4:30 बजे बज्मे साबरी की तरफ से रायगढ़ की ऐसी संस्थाएं जिन्होंने अपने कौम के फलाह और बेहतरी के लिए अच्छे कामों को अंजाम दिया, उनका सम्मान भी किया। इनमें मदरसा गैसुलवारा, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, कमेंटी,सीरतुन्नबी कमेटी शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में सदर बज़्मे साबरी हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन (अध्यक्ष सीरतुन्नबी कमेटी रायगढ़), मोहम्मद आवेश सदर जामा मस्जिद रायगढ़, वसीम खान सदर सुन्नी मक्का मस्जिद, बाबा भाई अशरफ भाई मदरसा गौसुलवरा, मौलाना मेहंदी हसन साहब, हाफिज अत्ताउनबी साबरी, हाजी शेख अब्दुल्लाह, हाजी शरीफ साबरी, हाजी जहांगीर भाई, मोहसिन हसन खान साबरी, मोहम्मद इकराम, हाफिज दानिश साबरी, मौलाना फैजुलबारी साबरी, आरिफ हुसैन, आरिफ नियारिया, अखलाक खान, बरकत साबरी, शेख उबेदुल्लाह, फारूक अब्दुल्लाह, मोहम्मद फुरकान विशेष तौर पर मौजूद रहे।




