सीएम ने रणेश्वर रामचण्डी मंदिर में किया दुग्धाभिषेक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

राम ने माता से रणभूमि में मांगा था लंका विजय का आशीर्वाद, तभी से कहलाई रणेश्वर रामचण्डी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लैलूंगा विकासखंड के झगरपुर में आयोजित श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के वेदी पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने माता रणेश्वर रामचण्डी का दुग्धाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
                      इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, पूर्व मंत्री  सत्यानंद राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, अरुणधर दीवान, गुरुपाल सिंघ भल्ला, श्रीकांत सोमावार, श्रीमती सुनीति राठिया, रत्थू गुप्ता, भुवनेश्वर सदावर्ती, रसिक लाल सा भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि झगरपुर में 8 अक्टूबर से कोलता समाज की कुलदेवी श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी माता के नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है।

आस्था का क्यों प्रतीक है रणेश्वरी मंदिर

कोलता समाज में मान्यता है कि लंका विजय अभियान में युद्ध से पहले प्रभु श्री राम ने रणभूमि में 9 दिनों तक चण्डी माता की कठोर साधना कर युद्ध में विजयी होने का आशीष मांगते हैं। उनकी इस उपासना से माता प्रसन्न होती हैं और श्री राम को विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इस घटना के बाद से ही माता ’रणेश्वर रामचण्डी’ के नाम से ख्यात हुईं। कोलता समाज में माता कुलदेवी के रूप में पूजित हैं।

You may also like

Leave a Comment