जीएसटी 2.0 रिफार्म को लेकर भाजपा ने बनाई जिला स्तरीय टीम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

अरुण संयोजक, नरेश,गायत्री और अशोक को सह संयोजक की जिम्मेदारी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारत सरकार द्वारा जीएसटी रिफार्म में की गई छूट और टेक्स स्लैब में सुधार से आम नागरिकों के जीवन मे पड़ने वाले व्यापक प्रभार और आर्थिक लाभ के प्रचार को लेकर जिला भाजपाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति और संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देश पर जिला स्तर पर जीएसटी जनजागरण अभियान टीम का गठन किया है। इस टीम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण कातोरे को संयोजक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश पंडा, जिला मंत्री गायत्री केसरवानी तथा जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

    पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए विश्व के इस सबसे बड़े आर्थिक सुधार को आम जनता तक पहुंचाने और व्यापक प्रचार के लिए मण्डल स्तर पर टीम का गठन कर इसे और व्यापक स्वरूप दिया गया है। सभी मंडलो में 1 संयोजक और 2 सह संयोजक की घोषणा की गई है। मंडलों में जीएसटी जनजागरण प्रचार की टीम में जूटमिल चक्रधर सूरज मिरी, गोलू यादव, शंकुतला राणा, रायगढ़ सौरभ चौधरी, प्रेमकांत साहू, संगीता यादव, कोड़ातराई खितेश्वर गुप्ता, बुजेश्वरी चौहान, पुसौर घनश्याम पटेल, अविनाश गुप्ता, हेमालिनी गुप्ता, लोइंग जयप्रकाश गुप्ता, मनोहर प्रधान, रंजना सदावर्ती, सूपा डोलनारायण गुप्ता, उत्तम प्रसाद साह, पीलीबाई साव, महका रविन्द्र जीवन गबेल, पारस राठौर, किरण सारथी, चपले ऋषि यादव, अमित पटेल, ज्योति इजारदार, जोबी सुकलाल डनसेना, नीलाम्बर डनसेना, बिंदेश्वरी राठिया, तारापुर शत्रुधन जाटवर, राजेश पटेल,बश्रीमती सुनीता यादव, खरसिया आलोक कबूलपुरिया, अखिल गर्ग, मंजू ठाकुर, किरोड़ीमल नगर चंदन शर्मा, तरुण पटेल, श्रीमती शकुंतला विश्वकर्मा, संबलपुरी मुकेश अग्रवाल (पतरापाली), घनश्याम साथ, वेद कुमारी कुर्रे, तमनार राजेश बेहरा, जीतराम बारिक, बंसती गुप्ता, रोडोपाली ज्ञानेश्वर प्रधान, गंगाराम प्रधान, गायत्री बेहरा, राजपुर गौरीशंकर मालाकार,भक्तुराम भगत, दुर्गा चक्रवती, शिव भगत, महेश प्रधान, लक्ष्मी नंदनवाल, लैलूंगा उमेश अग्रवाल, दिनेश यादव, सरिता पटेल धरमजयगढ़ रमेश चैनानी, जगदीश सरकार, शिल्पा भारती, कुडुमकेला चन्द्रशेखर गिरी गोस्वामी, ऋषि नेहरा, लता गुप्ता, घरघोड़ा शिशु सिन्हा, डोलेप्रसाद पटेल, अनुराधा पैकरा, कापू विनय शर्मा, कृत कस्ते, दुर्गावती सिंह ठाकुर, बाकारुमा संतोष जायसवाल, वेणुधर यादव, पुष्मा शर्मा, छाल प्रेम गुप्ता, आकाश गर्ग, लीला ठाकुर को संयोजक सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। यह जानकारी जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने प्रेस को जारी की है।

You may also like

Leave a Comment