रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर में अग्र समाज द्वारा मनाए जाने वाली महाराजा श्री अग्रसेन जयंती का आगाज हो चुका है। मंगलवार को अग्रोहा भवन के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अग्रसेन मंदिर में अग्र समाज ने आरती की। आयोजन समिति के संयोजक सुनील अग्रवाल और अध्यक्ष अनूप रतेरिया ने आरती में आए बंधुओं का स्वागत किया एवं अग्र महिलाओं का कार्यक्रम अध्यक्ष कविता बेरीवाल व रेखा महमिया ने अगुवानी की।
महाआरती के पश्चात उपस्थित सदस्यों को प्रसाद वितरण किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित अग्र समाज की महिलाओं ने अग्रोहा भवन में ही मधुर भजन गीत के साथ निहाल होकर नृत्य आदि कर आनंद लिया। इसी तरह सामाजिक संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सदस्यों ने संध्या सामूहिक महाआरती की गई।
रंगबिरंगी फूलों की माला ने किया आकर्षित
अग्रोहा भवन में सर्वप्रथम पुष्पाहार प्रतियोगिता में समाज की महिलाएं एवं युवतियों ने तरह-तरह के रंगबिरंगे फूलों से स्वयं खूबसूरत माला का निर्माण किया। सबसे सुंदर माला के लिए कशिश अग्रवाल ने प्रथम, रश्मि बंसल द्वितीय एवं साक्षी अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अग्रसेन सुपर किंग और टीम पर्पल वाली के बीच एपीएल फाइनल मुकाबला कल
जयंती में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रभारी मुकेश गोयल ने बताया की पांच दिवसीय चले इस एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया एवं समाज के 130 से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें भाग किया। सभी सभी टीमों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। 16 टीमों के बीच हुए इस क्रिकेट टूर्नामेंट में आखरी में अग्रसेन सुपर किंग और टीम पर्पल वाले फाइनल में पहुंची। इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 17 सितंबर बुधवार को दोपहर 1 बजे मिनी स्टेडियम में होगा।





