महाराजा अग्रसेन की कल होगी महाआरती, पुष्पाहार, शतरंज, कैरम, टेबल रनर सजाओ, हम तुम और एक शाम जुगल जोड़ी के नाम में प्रतिभागी दिखाएंगे दम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अग्र कुलदेव महाराजा अग्रसेन की 5149 जयंती रायगढ़ में पूरा अग्र समाज जोरशोर और धूमधाम से बना रहा है। जयंती के प्रत्येक कार्यक्रम में सभी शामिल हो सके, इसलिए कार्यक्रम को इनडोर और आउटडोर दो भागों में बांटा गया है। जयंती के इनडोर कार्यक्रम का शुभारंभ 12 सितंबर को हो गया था। मंगलवार को जयंती में अग्रोहा भवन में होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही भवन में स्थित महाराजा अग्रसेन के मंदिर में सुबह-शाम भव्य आरती की जाएगी। कार्यक्रम में प्रथम आरती अग्रवाल समाज के सदस्यों द्वारा की जाती है जो कल प्रातः 9 बजे होगी। इसके बाद शाम और सुबह की आरती के लिए समाज की संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गयी है। पारंपरिक वेशभूषा एवं साज-सज्जा के साथ ये संस्थाएं महाराजा अग्रसेन की भव्य आरती करती हैं।

अग्रोहा भवन में एकजुट होगा अग्र समाज
कार्यक्रम अध्यक्ष अनूप रतेरिया ने बताया कुल देव अग्रसेन महाराजा जयंती पर अग्र समाज के लोग श्रद्धा से महाराजा अग्रसेन की आरती निर्धारित स्थानों और गौरीशंकर मंदिर स्थित अग्रोहा भवन में करते हैं। इस बार 16 सितंबर को उनकी मनभावन प्रतिमा को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है, साथ ही अग्रोहा भवन को भी आकर्षक रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया है। महाआरती सुबह 9 बजे शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में महाआरती की जाएगी। इसी तरह शाम को छह बजे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की श्रद्धालु महिलाएँ महाआरती में शामिल होंगी।

समाज की संस्थाओं द्वारा सुबह-शाम की जाएगी आरती

अग्रोहा भवन में सुबह शाम महाआरती की जावेगी। समाज की संस्थाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सुंदर तरीके से आरती की जाती है। आरती कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 सितम्बर को सुबह 9 बजे महाराजा अग्रसेन की महाआरती कोतरा रोड जोन व शाम को श्री राणी सती दादी सेवा समिति, 18 सितंबर को श्याम महिला इकाई, 19 सितंबर को शाम 6 बजे मित्र कला महिला समिति व 20 को सुबह 9 बजे जेसीआई परिवार और शाम को जूटमिल जोन व 21 को शाम 6 बजे वृंदावन कॉलोनी में महाआरती होगी। इसी तरह आगामी 22 सितंबर तक गांधी गंज मंदिर परिसर में मित्रकला महिला समिति द्वारा व अग्रसेन जी की प्रतिमा अग्रसेन चौक पर युवक संघ द्वारा सुबह शाम महाआरती की जाएगी।

समाज के लोग महाआरती में अवश्य भाग लें

कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल लेंध्रा ने अग्र समाज से निवेदन किया है कि 16 सितंबर की शाम 6 बजे महाराजा अग्रसेन की महाआरती भव्यता के साथ की जाएगी। इस पुनीत महाआरती में अग्र समाज के सभी लोग श्रद्धा से शामिल होकर पितृपक्ष के पावन अवसर पर कुल देव महाराजा अग्रसेन का आशीर्वाद लेकर पुण्य के भागी बनें। इसी तरह निर्धारित स्थानों में विगत 12 से 22 सितंबर तक सुबह व शाम को होने वाली महाआरती में अवश्य शामिल होकर हर कार्यक्रम को सफल बनाने में मिलकर अवश्य योगदान दें।

You may also like

Leave a Comment