रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन रायगढ़ ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज दोपहर द्विपक्षीय वार्ता मुख्य अभियंता डिस्ट्रीब्यूशन से की।
बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को रखा गया। जैसाकि श्रम कल्याण केंद्र के तहत रीजन के अंतर्गत खेलकूद को चलित वर्ष में संचालित कराना। वर्ष 2013 के पहले जिन कर्मचारियों की ईपीएफ राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र अति शीघ्र करने की बात रखी गई। कंपनी के क्वार्टर और कॉलोनियों में आबंटन संबंधी अनियमितता एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं को दूर कराई जाए। तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा सामग्री वर्दी, गमबुट, बरसाती उपलब्ध हो। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन रायगढ़ को कार्यालय हेतु भवन आबंटित कराई जाए। वर्ष 2024 में डाटा एंट्री ऑपरेटरों को 6 माह के अप्राप्त बोनस की बात रखी गई। इन सभी प्रकार की समस्याओं को मुख्य अभियंता ने गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इन सारी समस्याओं का समाधान निराकरण कर दिया जाएगा।
इस बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष यूएस वर्मा, क्षेत्रीय सचिव रितेश कुमार नागेश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री संदीप भारती, उपाध्यक्ष राव, आसाराम, महिला कार्यकर्ता सुमन चौहान, निधि मंडावी, नयमी टोप्पो उपस्थित रहे।




