हर बच्चे सीख सकते हैं, साबित किया बम्हनीपाली के शिक्षकों ने

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

बच्चों ने दक्षता को बनाया जादू का खेल, ऐसा कोई प्रश्न नहीं जिसका उनके पास उत्तर नहीं

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विकासखंड रायगढ़ स्थित तारापुर के संकुल समन्वयक राजकमल पटेल के नेतृत्व में बम्हनीपाली विकासखंड बरमकेला का शैक्षिक भ्रमण दक्षता आधारित शिक्षा के साथ पाठ्यक्रम का सामंजस्य और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे की जाती है ? उसे देखने और सीखने के उद्देश्य से टीम “प्रयास” बनाकर शैक्षिक भ्रमण किया गया तो पाया कि विद्यार्थी सीख सकते हैं, यह निर्भर करता है उन्हें सिखाया कैसे जा रहा है ? शिक्षक के सिखाने का स्तर क्या है? 

                         बम्हनीपाली के प्रधान पाठक अनुराज वर्मा ने अपनी कक्षा के शुरुवात में टीम प्रयास के शिक्षकों के द्वारा कोई भी अंक बोलने हेतु आग्रह किया, जिस पर ऐसा अंक बोला गया जो शिक्षकों को एक बार में पढ़ पाना आसान नहीं था लेकिन बच्चों ने हिन्दी, अंग्रेजी, विदेशी सब भाषा मे बता दिया, साथ ही उतने ही अंको के साथ 8 सवाल बनाकर प्रश्न करना और उसका जबाब दे पाना, ऐसा लगा कोई जादूगर कक्षा में बैठकर शिक्षा का जादू दिखा रहा हो। एक प्रश्न मे गणित, हिंदी, अंग्रेजी का संगम देखने को मिल रहा था। ऐसा कोई सवाल नहीं था जिसका उत्तर बच्चे नहीं दे पा रहे हो।

            वहां की शिक्षिका श्रीमती जानकी पटेल ने जब कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों के साथ कैसे काम किया जाता है? बताया एवं हमने पाया कि दूसरी के बच्चे भिन्न के सवालों को भी आसानी से बता पा रहे थे। इससे यह साबित हो रहा था कि सिखाने की कला से सब संभव है। जब टीम प्रयास तारापुर ने यह खोज करने की कोशिश की कि यह सब कैसे संभव हो पा रहा है तो  निष्कर्ष निकला कि सफलता का कोई नया रास्ता नहीं। रास्ता एक ही है। बस अपने दृष्टिकोण को बदलकर जब सपने में भी बच्चे आने लगे, ऐसी मेहनत की आवश्यकता है जिसमें स्वयं की सुध न हो फिर पायेंगे कि सब संभव है। बदलाव ऐसे कि एसएमसी के अध्यक्ष सहित सदस्य तथा पालक भी कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और मुख्य आधार शिक्षा की रोचकता है। वहां के अध्यक्ष का कथन था कि अब हम लोग भी गणित सीखने लगे हैं।
         इस जादुई कौशल को सीखने टीम प्रयास तारापुर से संकुल समन्वयक राजकमल पटेल के साथ प्रधान पाठक ईश्वर प्रसाद पटेल, पद्मलोचन चौहान, गंगाराम चौहान, श्रीमती किरणलता लकड़ा, श्रीमती मंजूलता नायक, श्रीमती गौरी पटेल, सहायक शिक्षक श्रीमती माधुरी पटेल औराभांठा, श्रीमती माधुरी पटेल तारापुर सम्मिलित रही। वहीं बम्हनीपाली के अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, शिक्षाविद बलराम पटेल एवं सदस्य जगदीश पटेल के द्वारा टीम प्रयास तारापुर के जाने पर खाने की व्यवस्था भी की गई। रसोइयों तक का समर्पण जो बच्चों के प्रति देखने को मिला वो इस बड़े बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment