ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दिखी गंगा जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

घरघोड़ा में नपं उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने रैली में जलपान और मिठाई वितरित कर भाईचारे का दिया पैगाम

घरघोड़ा/रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शुक्रवार को घरघोड़ा में पैगंबर हज़रत मोहम्मद के जन्मदिन के पाक मौके अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य पर्व पूरी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भाईचारे और अमन का अनोखा नज़ारा देखने को मिला।

      ईद-ए-मिलादुन्नबी इस्लामी चंद्र कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। पर्व के अवसर पर नगर की मस्जिदों, ईदगाह, कब्रिस्तान, गलियों और मुख्य बाज़ारों को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक झांकियों और बैनरों से सजाया गया। इस वर्ष उत्सव में सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पैगंबर साहब की शिक्षाओं, उनके जीवन और भाईचारे के संदेशों को याद करते हुए मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन मुस्लिम जमात घरघोड़ा की अगुवाई में किया गया। यह जुलूस मस्जिद से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, जय स्तंभ चौक, अंबेडकर चौक, दुर्गा मंदिर चौक और कारगिल चौक होते हुए ईदगाह रेस्ट हाउस के सामने संपन्न हुआ। बच्चों और युवाओं की टोली, दुपहिया पर सवार बच्चे तथा आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण रहीं।

                रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, इमरान ख़ान, सलीम ख़ान, बेलाल ख़ान, नरेन्द्र बारेगी, सोनू गुप्ता सहित विभिन्न समाज के लोगों ने जुलूस में पेयजल, मिष्ठान और जलपान की व्यवस्था की तथा फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश पूरे नगर में फैलाया गया।

         पुलिस प्रशासन पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में सक्रिय रहा। कमेटी के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन को भरपूर सहयोग दिया। जुलूस के दौरान बच्चों और मौलानाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इमाम ने देश की एकता, अखंडता, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की।

You may also like

Leave a Comment