सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

चक्रधर समारोह में देश से लेकर सात समंदर पार परदेस के कलाकार मचा रहे धूम

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर दूरदर्शन केंद्र रायपुर से जुड़े ग्रेडेड आर्टिस्ट तथा युवा कथक कलाकार कवर्धा के सचिन कुम्हरे ने आज की संपूर्ण प्रस्तुति संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह जी को समर्पित की। समारोह के मंच से किया गया यह भावपूर्ण अर्पण दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

                      आज उन्होंने अपनी प्रस्तुति का शुभारंभ शिव वंदना कैलाश महीधर से किया, जो राग जोग में है। इसके पश्चात ताल त्रिताल में ठाठ एवं महाराज चक्रधर सिंह द्वारा रचित बंदिशों – उपोपद्घात, चौपल्ली, गजविलास, रस पंचानन जोड़ापरण की प्रस्तुति दी। अंत में अष्ट नायिकाओं पर आधारित ठुमरी की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

          सचिन कुम्हरे ने अपनी नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा शारदा संगीत महाविद्यालय, कवर्धा से प्राप्त की। आगे की उच्च शिक्षा उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से ली। उन्हें गुरु श्रीमती दीपा सांगरी, डॉ. गुंजन तिवारी, प्रो. नीता गहेरवाल एवं प्रो. शिवाली सिंह बैस जैसे आचार्यों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। वर्तमान में वे रायगढ़ घराने की बारीकियों का अध्ययन गुरु डॉ. भगवान दास माणिक से कर रहे हैं।

               उन्होंने अब तक कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सफल प्रस्तुतियाँ दी हैं। दूरदर्शन केंद्र रायपुर से उन्हें बी-ग्रेड कलाकार का दर्जा प्राप्त है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई कार्यशालाओं एवं संगोष्ठियों में कथक नृत्य पर प्रस्तुतियाँ दी हैं। डॉ. सुमिता दत्ता राय (दिल्ली) द्वारा लिखित पुस्तक अ कलेक्शन ऑफ़ इंक्रेडिबल पर्सनालिटी में उनकी नृत्य यात्रा को संकलित कर लायंस पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।

You may also like

Leave a Comment