डॉ. विपुल कुमार राय के संतूर वादन का दीवाना हुआ रायगढ़

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रागों की शुद्धता और लय की साधना ने चक्रधर समारोह के श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के छठवें दिन दिल्ली के सुप्रसिद्ध संतूर वादक डॉ. विपुल कुमार राय ने अपनी अनुपम प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुर, ताल और लय की दिव्य साधना ने वातावरण को अलौकिक संगीत प्रवाह से सराबोर कर दिया।    

                    आकाशवाणी के ग्रेड ए कलाकार एवं भारतीय संस्कृति मंत्रालय के उत्कृष्ट श्रेणी के कलाकार डॉ. राय ने संतूर वादन की ऐसी विलक्षण शैली प्रस्तुत की, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम झलका। उनकी प्रस्तुति में रागों की शुद्धता, छंदों का मधुर प्रयोग और लयकारी की अनूठी बारीकियाँ निरंतर उजागर होती रहीं।
   सूफियाना घराने के मशहूर संतूर वादक पद्मश्री पं. भजन सोपोरी के शिष्य डॉ. राय ने दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर, एमफिल और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने देश-विदेश के प्रमुख मंचों पर भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाई दी है। अपने योगदान के लिए उन्हें बिहार कला पुरस्कार, संगीत कला गौरव, पद्मश्री फड़के कला सम्मान, संगीत कला रत्न और स्वराधीराज सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अलंकरणों से सम्मानित किया जा चुका है।

You may also like

Leave a Comment