चक्रधर समारोह में हिना दास ने ओडिसी नृत्य से दिखाया नवदुर्गा का अद्भुत रूप

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर रायगढ़ की युवा कलाकार हिना दास ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया। बेहतरीन कलाकार हिना ने अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के गरिमामय मंच पर ओडिसी नृत्य से नवदुर्गा कस ऐसा अद्भुत रूप दिखाया कि दर्शक तालियां बजाने विवश दिखे।

                            बचपन से ही इस विधा का अभ्यास कर रहीं हिना वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने इंटरनेशनल ओडिसी डांस फेस्टिवल, खैरागढ़ महोत्सव, मैनपाट महोत्सव और देवदासी नृत्यांजली महोत्सव जैसे कई राष्ट्रीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर ख्याति अर्जित की है। साथ ही उन्हें मथुराराज नृत्यश्री सम्मान, कट्टक नवीन कला सम्मान और नृत्यांजली भुवनेश्वर सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।
          चक्रधर समारोह में हिना दास ने ‘नवदुर्गा’ पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें देवी के नव रूपों का सजीव चित्रण हुआ। हिना दास की यह प्रस्तुति कि ओडिसी नृत्य की गहराई और भावाभिव्यक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण भी रही। दर्शकों ने उनकी कला की सराहना की।

You may also like

Leave a Comment