खेत से लोहे का पाइप उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

चोरी का माल खरीदने वाला भंगार को भी पुलिस ने खिलाई जेल की हवा

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। घरघोड़ा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो सक्रिय चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पूरी संपत्ति और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया।

ग्राम कुर्मीभौना निवासी दम्बोदर बेहरा (43 वर्ष) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम पोरडी स्थित खेत में निर्माणाधीन ल्वेस्टर शेड के लिए रखे गए 85 नग लोहे के पाइप (कीमत लगभग 40 हजार रुपए) विगत 15-16 अगस्त की रात चोरी हो गए। मामले में धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ढोरम बाईपास रोड में घेराबंदी कर संदेही प्रेमसिंह राठिया उर्फ पिंटू (26 वर्ष) और प्रदीप यादव (23 वर्ष) को पकड़ा। दोनों ने पूछताछ में पाइप चोरी कर कबाड़ी बादशाह शेख (20 वर्ष), नावापारा घरघोड़ा को ₹1000 में बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों से नकदी ₹500 और ₹300 जब्त किए। बादशाह शेख को भी पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने चोरी का सामान खरीदने की बात स्वीकार की। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    ये माल हुआ जब्त

    (I) 85 नग लोहे के पाइप (कीमत लगभग ₹40,000)
    (II) बिना नंबर TVS एक्सल मोटरसाइकिल
    (III) तराजू व बाट
    (IV) नकदी ₹800

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

    1. प्रेमसिंह राठिया उर्फ पिंटू पिता जागरसाय राठिया (26 वर्ष), ग्राम पोरडी
    2. प्रदीप यादव पिता जगतराम यादव (23 वर्ष), ग्राम पोरडी
    3. बादशाह शेख पिता पियारूल हक (20 वर्ष), मूल निवासी मुर्शिदाबाद (प.बं.), हाल-नावापारा घरघोड़ा, कबाड़ी गोदाम संचालक

    कार्रवाई में इनकी रही सक्रिय भूमिका

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उपनिरीक्षक रामसंजीवन वर्मा, आरक्षक प्रदीप तिगा, दिनेश सिदार और उधो पटेल की अहम भूमिका रही।

    You may also like

    Leave a Comment