महाराजा अग्रसेन की 5149वीं जयंती रहेगी यादगार, अग्र समाज की बैठक कल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। नगर के अग्र समाज द्वारा प्रतिवर्ष अपने कुल पुरोधा महाराजा अग्रसेन की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष महाराजा अग्रसेन की 5149वीं जयंती 22 सितंबर को है। इसके लिए अग्र समाज ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

    इसवर्ष भी जयंती को बड़े ही उत्साह एवं वृहद रूप से मनाया जाएगा। जयंती की रूपरेखा तैयार करने कल 8 अगस्त की शाम 4 बजे स्थानीय अग्रसेन भवन (गांधी प्रतिमा) में अग्र समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित है। समाज के सभी सदस्यों को इस बैठक में अधिक से अधिक उपस्थित होकर जयंती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। उक्त प्रेस विज्ञप्ति प्रकाश निगानिया ने जारी की।

You may also like

Leave a Comment