कांग्रेस ने जयंती पर शहीद उदय मुदलियार को किया नमन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व विधायक और झीरम घाटी हमले में शहीद उदय मुदलियार की जयंती पर आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रायगढ़ ग्रामीण के प्रभारी महामन्त्री विकास शर्मा व नगर कांग्रेस के अध्यक्ष विकास ठेठवार ने कांग्रेसजनों के साथ उदय मुदलियार की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने भी पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रभारी महामन्त्री विकास शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, पूर्व एल्डरमैन नारायण घोरे, यतीश गांधी, शेख ताजीम, सूरज उपाध्याय, गोरांग अधिकारी, संतोष कुमार चौहान, अज्ञात खुशीराम मल्होत्रा, राजेन्द्र यादव, शुक्लाम्बर उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment