माइक्रो फाइनेंस कंपनी में धोखाधड़ी : डेढ़ बरस से सरिया पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा जगन्नाथ मुंबई में गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। एसपी अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा थाना-चौकी प्रभारी को थाना में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने आदेशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में धोखाधड़ी के प्रकरण में पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

दरअसल, विगत 9 मार्च 2024 को प्रार्थी लक्ष्मी नारायण सिदार( शाखा प्रबंधक स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड) ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि स्पंदना फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी जगन्नाथ नायक और रेशम सेठ के द्वारा ग्राहकों से लोन के किस्त राशि को लिया जाता था। दोनों व्यक्ति द्वारा पंद्रह ग्राहकों से लिए गए लोन के किश्त की राशि 322052 रुपए को फाइनेंस कंपनी में जमा न कर कम्पनी के साथ धोखाधड़ी करते हुए स्वयं राशि को गबन कर भाग गए हैं। प्रार्थी की सूचना पर आरोपी जगन्नाथ नायक साकिन ख़ैरमाल थाना सरायपाली जिला महासमुंद और रेशम सेठ साकिन दुलारपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद के खिलाफ थाना सरिया में धारा 420, 409, 34 भादवि दर्ज कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के कायमी बाद से आरोपी जगन्नाथ नायक फरार चल रहा था। विवेचना दौरान आरोपी जगन्नाथ नायक के मुंबई में होने के सूचना पर टीम रवाना किया गया जो आरोपी जगन्नाथ नायक पिता दुबराज नायक को मुंबई से लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, एएसआई मोतीलाल डनसेना, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, सुरेंद्र सिदार, भुवनेश्वर पंडा, आरक्षक राम पटेल, राजेश नारंग, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment