रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन की मंजुला त्रिपाठी बनीं दुबारा अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। महानगरीय तर्ज पर रायगढ़ में बड़ी तादात में महिला ब्यूटी पार्लर का व्यापक पैमाने में संचालन होता है, जहाँ सैकड़ों महिलाएं और युवतियां कार्यरत हैं। घर के साथ वे अपने परिवार के भरण पोषण के लिए ब्यूटी पार्लर का संचालन करती आ रही हैं।
रायगढ़ ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन क्रमांक 122202357526 है। इसमें पूर्व पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने पर विगत शुक्रवार को पुनः चुनाव हुआ। बहुमत के आधार पर मंजुला त्रिपाठी पुनः अध्यक्ष के गरिमामयी पद पर चयनित हुईं, साथ ही अन्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष ममता नायक सचिव शशि माली, सह उपाध्यक्ष  प्रियंका रात्रे, सह सचिव अनिता साहू, कोषाध्यक्ष ज्योति उरांव, सह कोषाध्यक्ष बबीता साहू, सांस्कृतिक सचिव प्रियंका वैष्णव, सांस्कृतिक सह सचिव श्रुति, सांस्कृतिक कोषाध्यक्ष सुषमा, सांस्कृतिक सह कोषाध्यक्ष सुमित्रा, सेमिनार ऑर्गनाइजेशन रंजना, गायत्री, टीम लीडर सोनू नीलम, मीडिया प्रभारी शीतल, ममता, पिंकी, सह मीडिया प्रभारी काजल, पुष्पा, टीम स्पोटर माया, रानू जायसवाल, रोजी हैं।

       इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य में ज्योति सराफ रमा, तुमपा गुप्ता, प्रीति, रंजीता, शबाना सिद्दीकी, मुस्कान, शिवानी, मधु, गीता, रेखा, ममता सिंह, अंजुम को शामिल किया गया है। रायगढ़ ब्यूटी एशोसिएशन के लीगल एडवाइजर और संरक्षक एडवोकेट संजय दास रहेंगे तो संरक्षक पद पर रायगढ़ सर्व नाई समाज के अध्यक्ष तारा श्रीवास, अमित श्रीवास, लता ठाकुर, रेखा शर्मा, उमा डियोडिया, सुमिता पांडेय, सीमा चौधरी, सचिव रूबी पटेल रहेंगी ।

You may also like

Leave a Comment